कन्नौज। अजमेर गई महिला के घर में घुसकर दो युवकों ने उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला आठ मई को अजमेर गई थी। इसकी जानकारी होने पर हम्मालीपुरा निवासी अलीम एक दोस्त के साथ रात को महिला के घर में घुस गया। घर में सो रही उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बड़ी बेटी ने विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। रविवार को अजमेर से लौटने के बाद पीड़िता ने मां को घटना की जानकारी दी। इस पर मां ने सदर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।