नजरापुर। तिर्वा कोतवाली के ऐमा गांव निवासी धर्मेद्र (20) ने रात घर के आंगन में लगे जाल में फंदा डालकर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह पिता बेचेलाल ने बेटे का शव देखा तो कोहराम मच गया। बेचेलाल ने बताया कि डांट से आहत होकर बेटे ने आत्महत्या की है। पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)