फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक ने साथियों को बुलाकर होमगार्ड को पीटा

विज्ञापन
घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाने को सदर कोतवाली पहुंचे होमगार्ड राम नारायण। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। टेंपो चालक ने फोन कर साथियों को बुलाकर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची कोतवाली पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में तैनात होमगार्ड राम नारायण की बुधवार को ड्यूटी मकरंदनगर तिराहे पर थी। दोपहर करीब तीन बजे सरायमीरा की ओर से आ रहे चालक ने बीच रोड पर टेंपो खड़ा कर दिया। होमगार्ड ने जब विरोध किया तो टेंपो चालक ने फोन कर साथियों को बुला लिया। इसके बाद होमगार्ड राम नारायण को पीटकर घायल कर दिया। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें