फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने थाने में जहर खाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोप से आहत महिला ने थाने में जहर खाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने महिला से पाउच छीन लिया। इस पर महिला ने जमकर हंगामा किया। मामला थाना क्षेत्र के खड़नी चौकी के एक गांव का है। यहां की एक महिला ने गांव निवासी युवक पर पांच मई को घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाया था। कार्रवाई न होने पर महिला सीओ शिवकुमार थापा के पास पहुंच गई। इसके बाद भी महिला की रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़िता ने एसपी प्रशांत वर्मा से प्रभारी निरीक्षक पर थाने से भगाने व कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उसने थाना प्रभारी समेत युवक पर कार्रवाई की मांग की थी। मामले की जांच चल ही रही थी, इसी बीच बुधवार को आरोपी युवक की मां बेटे के बचाव में थाने में जहर का पाउच लेकर पहुंच गई। उसने जहर खाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उससे पाउच छीन लिया।
महिला का कहना था कि शिकायतकर्ता ने एक लाख रुपये उधार लिए थे। वापस मांगने पर साजिश कर बेटे का फंसा रही है। इससे पहले भी उसके पति पर भी दलित उत्पीड़न, दुष्कर्म सहित कई आरोप लगा चुकी है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। काफी देर तक चले हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद पुलिस ने महिला को शांत करा पाया। महिला पति व बेटे के साथ एसपी के पास जाने की बात कहती हुई थाने से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें