गुरसहायगंज। चुनावी रंजिश को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता पर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिश्रापुर निवासी प्रधान डॉक्टर चंद्रकांत यादव हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से छिबरामऊ सीट से प्रत्याशी थे। कोतवाली में उन्होंने ग्राम सदरपुर निवासी रामशंकर यादव और उसके पुत्र उपेंद्र के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि गुरुवार की शाम वे सराय प्रयाग कस्बे में थे। इस दौरान चुनावी रंजिश के चलते इन लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)