फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी महिला ने युवक को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के सरायमीरा इलाके में एक महिला ने पड़ोसी युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मकान पर कब्जे को लेकर विवाद है। कोतवाली पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सौरिख थाना के गुबरिया गांव निवासी सुनील कुमार आंबेडकर नगर सरायमीरा में मकान बनाकर अकेला रहता है। शुक्रवार दोपहर पड़ोस में रहने वाली महिला ने घर में घुसकर उसे डंडों से पीट कर घायल कर दिया। स्थानीय सुनील कुमार को कोतवाली लेकर पहुंचे। यहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी महिला उसके मकान पर कब्जा करना चाहती है। विरोध करने पर उसे घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें