फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीआईडी करेगी नामजद पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। कोतवाली में दो वर्ष पूर्व पुलिस हिरासत में शिक्षक के खुदकुशी करने के मामले में सीबीसीआईडी ने तत्कालीन दो इंस्पेक्टर और ड्यूटी पर तैनात रहे हेड मोहर्रिर व संतरी सिपाही पर केस दर्ज कराया है। आरोपी पुलिस कर्मियों को सीबीसीआईडी ही गिरफ्तार करेगी। तत्कालीन दोनों इंस्पेक्टर में एक इटावा कोतवाली तो दूसरा औरैया में तैनात है।
विज्ञापन

सीबीसीआईडी कानपुर के निरीक्षक विमलकांत मिश्र ने बताया कि जनपद जालौन के सदर कोतवाली क्षेत्र के गिधौसा गांव निवासी श्रीराम ने तिर्वा कोतवाली में केस दर्ज कराया था कि 20 मार्च 2020 को उनके बेटे पर्वत सिंह ने पुलिस हिरासत में खुदकुशी कर ली थी। पर्वत जनपद औरैया के अछल्दा ब्लॉक के सेमपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात थे। शासन स्तर से मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई थी। विवेचना के बाद सीबीसीआईडी ने तत्कालीन प्रभारी तिर्वा त्रिभुवन प्रसाद सिंह, विवेचक निरीक्षक विकास राय, हेड मोहर्रिर राधेश्याम व सिपाही अरुण कुमार के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। त्रिभुवन प्रसाद इटावा और विकास राय औरैया में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें