तालग्राम। महिला राशन कोटेदार के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था और मर जाने की बात कहकर घर निकला था। गांव से आधा किलोमीटर दूर फांसी पर लटक मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर परिजनों ने पूछताछ की।
ताहपुर गांव निवासी मन्नीलाल (60) बैंडबाजा पार्टी में काम करता था। उसकी पत्नी विजय देवी के नाम से गांव में राशन की सरकारी दुकान है। सोमवार दोपहर बाद किसी बात को लेकर मकान के बाहर पति और पत्नी में झगड़ा और मारपीट होने लगी। गांव के लोग तमाशबीन भी बने रहे। इस दौरान मन्नीलाल किसी बात से क्षुब्ध होकर मर जाने की बात कहकर चला गया। इसके बाद रम्भकपुर्वा मार्ग पर सतेंद्र के खड़े पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। करीब एक घंटे बाद लोगों ने फांसी पर लटका देखा तो आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी कमल भाटी और अमोलर चौकी प्रभारी अमोलर धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के तीन पुत्र रंजीत अभिषेक और एक पुत्री है।