फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के आरोप में प्रधान पति समेत दो को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरिहरपुर के मजरा नगला कोठी में फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने प्रधान पति सहित दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नगला कोठी निवासी मनोज बाथम ने बताया कि गांव में स्थित बाथम समाज की जमीन की तरफ दरवाजा खोलने का विरोध करने पर गांव के ही मोहम्मद यूनिस खां व ग्राम प्रानपुर पल्यौरा के प्रधान के पति रामकिरन सहित पांच लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को पुलिस ने प्रधान के पति रामकिरन व मोहम्मद यूनिस खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें