कन्नौज। मकान की दीवार में डंपर की टक्कर लगने के बाद किसान ने चालक को पीट दिया। पुलिस ने किसान और चालक को हिरासत में ले लिया है।
जालौन के शांति नगर निवासी उमेश कुमार डंपर चालक हैं। रविवार को वह मौरंग लादकर कोतवाली के मिश्रीपुर गांव आया था। किसान राम किशन के मकान में डंपर की टक्कर लग गई। इस पर राम किशन ने चालक उमेश कुमार की पिटाई कर दी और डंपर का शीशा भी तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची यूपी डायल पुलिस ने चालक और किसान को हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)