तिर्वा। रिश्तेदारी में जन्मदिन मनाकर लौट रहे पति-पत्नी से बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचा लगाकर जेवरात, नकदी व मोबाइल लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद औरैया के बेला थाना क्षेत्र के शंकरपवर गांव निवासी आदित्य कुमार ने बताया कि 4 अप्रैल को वह बाइक से पत्नी प्रीती के साथ बेलामऊ सरैया गांव निवासी साढ़ू के बच्चे के जन्मदिन मे आए थे। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे वह वापस घर के लिए रवाना हुए। जैसे ही बछज्जापुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों आए और उसकी बाइक सामने अपनी बाइक लगा दी। बदमाशों ने तमंचा लगाकर उनके पास मौजूद दो मोबाइल, नकदी व उसकी पत्नी से सारे जेवरात उतरवा कर लूट लिए। कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)