सौरिख। रास्ता मांगने पर बजरंग दल के नगर सह संयोजक को फुटबॉल खेल रहे आठ युवकों ने लाठी व डंडों से पीट दिया। पुलिस ने युवक की तहरीर पर बलवा व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामला समुदाय विशेष से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है।
कस्बे के मोहल्ला संजय नगर निवासी सुरेंद्र बाल्मीकि ने बताया गुरुवार की शाम को वह घर से मोटरसाइकिल पर बाजार सामान लेने गया था। महेश मेडिकल के पास गढ़ी मोहल्ला निवासी राजा, आकिब, अरमान उर्फ राधे, रामू उर्फ दिलशाद (कबाड़ी वाले) नेहरू नगर निवासी जीशान, रानू उर्फ साहिल, फरमान, कबीरपुर निवासी साहिबे आलम फुटबाल खेल रहे थे। उसने जब रास्ता देने के लिए कहा तो इन लोगों उसे गालियां दी। इसके बाद लाठी-डंडों से पीटा।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल युवक को देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल कन्नौज के लिए रेफर कर दिया गया।