उमर्दा/हसेरन। दूसरी शादी रचाने और पत्नी को मार देने की धमकी देने पर पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। महिला न्याय के लिए बेटी के साथ थाने में धरने पर बैठी थी।
इंदरगढ़ जसपुरा निवासी ज्योति देवी (30) ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में पंकज के साथ हुई थी। पति और ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पुत्री होने पर घर से निकाल दिया था। न्यायालय से भरण-पोषण की धनराशि तय की थी, लेकिन पति वह भी नहीं दे रहा था। इस बीच पति ने दूसरी शादी कर ली। 21 मार्च को बेटी के साथ ससुराल में बरामदे में रुकी थी। पति पंकज, ससुर रावेंद्र उर्फ पप्पू, सास मीरादेवी, देवर दीपक, ननद सोनी और नईया ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर निकाल दिया। थाना प्रभारी रुद्रप्रताप नरायण त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।