छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम पालपुर में झोलाछाप के इलाज से युवक की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
सोमवार को कोतवाली पहुंचे क्षेत्र के ग्राम पालपुर निवासी राजेंद्र चंद्र ने बताया कि अप्रैल 2021 में उसे टायफायड हुआ था। उसके गांव का एक युवक झोलाछाप है। झोलाछाप पर विश्वास करके वह इलाज कराने लगा। उसने ऐसी दवाइयां दीं, जिससे वह गंभीर रूप से बीमार हो गया। इलाज में उसका एक लाख चालीस हजार रुपये खर्च करने पड़े। जब उसने इलाज के संबंध में झोलाछाप से जानकारी की तो उसके पिता ने गालीगलौज की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। (संवाद)