कन्नौज। घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने और 20 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाकर युवक ने बरेली और बदायूं निवासी चार रिश्तेदारों के खिलाफ एसपी दफ्तर में तहरीर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बरेली और बदायूं जिले के रहने वाले चार रिश्तेदार बाइक से घर आए। चारों रिश्तेदार शराब के नशे में घुस गए और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। आलमारी में रखी 20 हजार की नगदी भी लूट ली। महिलाओं की चीख पुकार सुनते ही ग्रामीण घर के बाहर आ गए और एक युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मी रिश्तेदारों को साथ ले गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पकड़े गए रिश्तेदारों को गांव के बाहर ले जाकर छोड़ दिया। पीड़ित ने मंगलवार को एसपी दफ्तर में कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायती पत्र दिया है। (संवाद)