फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में मकान से नकदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजरापुर। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुआ गांव में चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर नकदी समेत 10 लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

फगुआ गांव निवासी शशांक मिश्र ने बताया कि उसकी मां एक दिन पहले बहन के घर तिर्वा चली गईं थीं। गुरुवार सुबह वह घर में ताला लगा कर ड्यूटी पर चले गए। दिन के समय चोर छत पर लगे दरवाजे को तोड़ कर नीचे कमरे में पहुंच गए।
अंदर रखे बक्से और अलमारी के ताले तोड़ कर 45 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर समेत 10 लाख का माल लेकर फरार हो गए। शाम को वह घर लौटे, तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें