तिर्वा। बुधवार दोपहर खेत पर गया किशोर देर शाम तक घर नहीं लौटा। किशोर की मां ने रंजिश में अपहरण की आशंका जताई है और कोतवाली में तहरीर दी है।
सेमपुर गांव निवासी सुनीता देवी ने बताया कि पति सत्य पाल राजस्थान में दूध डेयरी का काम करते हैं। घर पर 17 वर्षीय बेटी दीक्षा, 12 वर्षीय रिया और 15 वर्षीय बेटा ऋषभ रहते हैं। दोपहर के समय ऋषभ खेत पर गया था। वहीं से लापता हो गया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए किशोर की तलाश शुरू कर दी है।