छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला चौधरियान में प्रापर्टी में हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। महिलाओं को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
मदारगेट मैनपुरी निवासी रचना ने बताया कि छह दिन पहले उनकी मां की मौत हो गई थी। इस पर वे अपने मायके मोहल्ला चौधरियान में आई थी। उसकी बहन जगदीश नगर दिल्ली निवासी सपना भी घर पर थी। रविवार को प्रापर्टी में हिस्सेदारी की मांग को लेकर उसकी भाभी पूजा, उसकी मां बिधूना निवासी मुन्नी देवी व बहन आराध्या ने उन दोनों बहनों को मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से पूजा ने बताया कि सपना, रचना व उमाकांत ने गालीगलौज कर उसकी मां मुन्नी देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने तीनों घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।