फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने किशोरी के अपहरण का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मवेशियों को झूल डाल रही किशोरी को दो युवकों ने खींच ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने सिमरापुर निवासी योगेंद्र उर्फ जुल्ला और अरुण कुमार के खिलाफ अपहरण की कोशिश करने और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 12 जनवरी को वह घर के एक हिस्से में मवेशियों को सर्दी से बचाने के लिए झूल डाल रही थी। इस दौरान योगेंद्र उर्फ जुल्ला और अरुण कुुमार घर में घुस आए। छेड़खानी करते हुए उसे जबरन उठाकर कहीं ले जाने लगे। शोर मचाने पर आरोपियों ने कहा कि उसकी बहन को भी वह लोग एक बार ले गए थे। उसे भी घर से उठाकर ले जाएंगे। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें