मानीमऊ। खेलते समय मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को हादसे की जानकारी नहीं दी है।
सदर कोतवाली के गांव तेरामल्लू मानीमऊ निवासी उमाशंकर का चार वर्षीय बेटा कन्हैया मंगलवार शाम करीब पांच बजे बच्चों के साथ तालाब किनारे खेल रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और पानी में डूब गया। कन्हैया को बचाने के कई ग्रामीण कूद गए, लेकिन तालाब में जलकुंभी घास के कारण उसे खोजना मुश्किल हो गया। इससे कन्हैया की मौत हो गई। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों ने हादसे की जानकारी नहीं दी है। मौके पर पुलिस टीम भेज कर पता लगाया जाएगा। (संवाद)