फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात तीन दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के अतरौली मोड़ पर सोमवार रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ कर गेहूं और मक्का के पैकेट चुरा लिए। डीजे दुकान से भी सामान पार कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन की है।
विज्ञापन

मुसाफिरपुर निवासी रमन सक्सेना ने बताया कि अतरौली गांव मोड़ पर उसकी दुकानें और मार्केट हैं। सोमवार रात दुकान का ताला तोड़ कर चोर गेहूं और मक्के के पैकेट उठा ले गए। पड़ोस में केसरीनगला निवासी शिवरनत की साउंड सर्विस और डीजे दुकान में भी सामान चोरी हुआ। अतरौली गांव के नीलेश की परचून दुकान से भी सामान चोरी हुआ है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है फिर भी सूचना पर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें