फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इत्र कारोबारी चंदन तस्कर का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। फरार चंदन तस्कर इत्र कारोबारी का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस टीमें दबिश दे रही है, लेकिन सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ताजपुर नौकास्त में शुक्रवार शाम दबिश देकर पुलिस ने 35 क्विंटल चंदन की लकड़ी बरामद की थी। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। छानबीन के बाद पुलिस ने ताजपुर नौकास्त निवासी इत्र कारोबारी अरशद के खिलाफ चोरी छिपे चंदन की लकड़ी तस्करी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही, लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी। आरोपी को बचाने के लिए दिनभर उसके करीबी और परिवार के लोग कोतवाली और वन विभाग कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टीमें दबिश दे रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें