फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। विवाहिता को घर से निकालने और दहेज उत्पीड़न के मामले में कोर्ट के आदेश पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लोहामढ़ गांव निवासी अंकिता ने बताया कि पिता ने उसकी शादी 2017 में हरदोई के मोहल्ला मोहलिया शिवपार निवासी अनिल कुमार के पुत्र के साथ कराई थी। शादी के बाद से पति व ससुर दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। विरोध किया तो धमकी देकर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोई सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति आशीष कुमार, ससुर अनिल कुमार, सास आशा देवी, देवर अंशू व आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें