फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर हो रहे कब्जे के विरोध में कोतवाली पहुंचे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नेशनल हाईवे के किनारे स्थित बेशकीमती जमीन पर हो रहे कब्जे के विरोध में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले एसडीएम देवेश गुप्ता ने कोतवाल को स्थलीय जांच कराने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन

गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी ने बताया कि ग्राम खुड़ावा में जीटी रोड के किनारे उनकी बैनामाशुदा आराजी है। इस पर गांव का ही एक दबंग कब्जा कर रहा है तथा निर्माण के लिए मौरंग, सीमेंट डाल रहा है। एसडीएम के आदेश के बाद कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने पुलिस टीम भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने बताया कि जब तक कोई निर्णय नहीं हो जाता, निर्माण कार्य नहीं होगा। इस दौरान व्यापारी नेता पंकज प्रसाद दुबे, नन्हे राजपूत तथा गंगा ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें