छिबरामऊ । थाना विशुनगढ़ के एक गांव में चल रहे कार्यक्रम के दौरान एक युवक छह साल की बच्ची को बहला फुसलाकर कर ले गया। वह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा तो भयभीत बच्ची चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया उसको पुलिस के हवाले कर दिया।
इस घटना से गाव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ शिवकुमार थापा मौके पर पहुंच गए । उन्होंने घटना के संबंध में पीड़ित से जानकारी ली।