कनौज। दहेज के लिए पति ने परिवार के लोगों के साथ पत्नी की पिटाई कर दी। महिला से जेवर छीनकर कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली के फतुआपुर गांव निवासी वीरेंद्र ने बेटी वंदना की 20 जुलाई 2021 को शादी अगवासा निवासी राजू से की थी। शादी के बाद से राजू और परिवार के लोग दहेज में एक लाख रुपये, अंगूठी और सोने की चेन मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर 11 नवंबर को पति राजू, ससुर रमेश, ननद रचना, देवर विपिन, फूफा निखिल निवासी भगवंतापुर इंदरगढ़ ने पीट दिया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)