फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक कर्मी के सुसाइड नोट पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। ब्लाक कर्मी की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया। सुसाइड नोट और छुट्टी के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र की लिखावट में काफी अंतर पाया गया है। इससे सुसाइड नोट पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।
विज्ञापन

कन्नौज ब्लाक में प्रधान सहायक पद पर तैनात अशोक सविता ने तीन दिसंबर को ब्लाक तेराजाकेट स्थित अपने आवास पर फांसी लगा ली थी। उनके पास मिले सुसाइड नोट में परियोजना निदेशक और कन्नौज ब्लाक के प्रभारी सुशील कुमार सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया गया था। कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने पीडी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक मोहम्मद तौकीर के मुताबिक बरामद सुसाइड नोट की राइटिंग और मृतक द्वारा दिए गए छुट्टी के प्रार्थना पत्रों की राइटिंग काफी अलग है। प्राथमिक जांच के बाद अब सुसाइड नोट विधि विज्ञान प्रयोगशाला भी भेजा जाएगा। पीडी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें