फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : पूर्व चेयरमैन के बेटे से 63 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मौरंग खनन के कारोबार में हिस्सेदारी का लालच देकर उरई निवासी एक व्यक्ति ने इत्र कारोबारी से 63 लाख रुपये ठग लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के तालवारान रोड निवासी शिवेंद्र कुमार उर्फ पप्पू टंडन इत्र का कारोबार करते हैं। उनके पिता केशव बाबू टंडन कन्नौज नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराए गए मामले में शिवेंद्र कुमार टंडन ने बताया है कि इत्र कारोबार के साथ वे आढ़त भी चलाते हैं। इस कारोबार के चलते उनकी जान पहचान जालौन के उरई के भगवती विहार निवासी राजकुमार सिंह से थी।
आरोप है कि राज कुमार ने शिवेंद्र को मौरंग के खनन के कारोबार में हिस्सेदारी का प्रस्ताव रखा। इस पर राज कुमार ने 22 नवंबर 2018 को 63 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद खनन कारोबार में कोई हिस्सेदारी नहीं मिली। रुपये वापस मांगने पर राजकुमार टरकाता रहा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले शिवेंद्र ने फोन कर राजकुमार से रुपये वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें