फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : होटल पर खाना खाने गए युवकों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के रॉयल होटल पर मंगलवार देर रात खाना खाने गए युवकों का होटल मालिक और कर्मचारियों से विवाद हो गया। युवकों ने मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। पुलिस ने युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर की आवास विकास कॉलोनी निवासी पुनीत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को वह अपने रॉयल होटल पर था और खाने का आर्डर लेकर गेट पर खड़ा था। इसी दौरान रामपुर बैजू निवासी नवीन चौहान, उसके साथी आलोक यादव, अंकुर चौहान व सोहेल चौहान आए और शराब के नशे में गालियां देकर खाना खिलाने के लिए कहने लगे। जब उसने कर्मचारियों के न होने की बात कहते हुए खाना खिलाने से मना किया तो इन लोगों ने उसे चारों ओर से घेरकर पीट दिया। होटल पर काम करने वाले मुंशी व बउआ ने उसे बचाना चाहा तो इन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। झगड़े के दौरान उसके गले में पड़ी सोने की चेन भी टूटकर गिर गई। ये लोग फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
फायरिंग के बाद होटल में मची अफरातफरी
होटल में फायरिंग की वारदात के दौरान कई लोग मौजूद थे। फायरिंग से होटल में अफरातफरी मच गई। कई महिलाएं व बच्चे अपनी जान बचाने के लिए होटल के बाहर भाग खड़े हुए। होटल से बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें