फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : रंजिश में परिवार पर जानलेवा हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। रंजिश के चलते पड़ोसियों ने परिवार हमला कर दिया। इसमें दंपती और उसका बेटा घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के गौरिया ताल गांव निवासी श्यामू की पड़ोसियों से रंजिश है। पड़ोसियों से झगड़ा न हो, इसलिए वे तीन साल से गांव के बाहर मकान बनाकर पिता लवकुश और मां शारदा के साथ रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे पड़ोसियों ने उसके घर पर हमला कर दिया।
लाठी-डंडों से श्यामू, उसके पिता लवकुश और मां शारदा देवी को घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि घायलों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें