फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Crime News: खेत जोतने के विवाद में चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल

Mon, 01 Aug 2022 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कन्नौज जिले के तालग्राम में खेत जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। तालग्राम थाना क्षेत्र के जलखरिया निवासी मंगू लाल ने बताया कि रविवार शाम उसका पुत्र अरुण कुमार खेत की जुताई कर रहा था। गांव का ही जितेंद्र परिवार के पांच-छह लोगों के साथ पहुंचा गया और विरोध किया।
विज्ञापन


अरुण ने आपत्ति जताई तो ये लोग पीटने लगे। इस बीच अरुण भागकर मकान में घुस गया तो उसके पुत्र पंकज, अरुण, पत्नी आशा देवी, भतीजे आकाश को लाठियों से पीट दिया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के जितेंद्र ने तहरीर में बताया कि अरुण जबरन खेत जोत रहे थे। और मना करने पर पीट दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने आशा देवी, अरुण, पंकज, आकाश और दूसरे पक्ष के जितेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें