कन्नौज। हाजीगंज खुर्द में रहने वाली सुदामा देवी ने गुरुवार को अराराबारी मोहल्ला निवासी ठेकेदार सुनील कुशवाहा व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुदामा ने बताया कि सुनील के पास जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में निर्माण कार्य का ठेका है। ठेकेदार उसके मकान पर कब्जा करना चाहता है। 19 जुलाई की शाम सुनील चार अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आया। उसे और उसकी दृष्टिहीन बेटी रिंकी के साथ मारपीट की।
सुनील ने जल्द मकान छोड़कर जाने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)