तालग्राम। कोचिंग से लौट रही ई-रिक्शा सवार छात्रा को रोककर दो दोस्तों ने पीट दिया। इसके बाद उस पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ठठिया खामा गांव निवासी इंटर की छात्रा ज्योति दुबे पुत्री सतनेश दुबे ने गांव में रहने वाले कुलदीप और उसके दोस्त राज ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह कोचिंग से ई-रिक्शा पर घर लौट रही थी। इस दौरान दोनों युवकों ने ई-रिक्शा के आगे बाइक लगा दी।
पहले युवकों ने चालक सुनील को धमकाते हुए भाग जाने की धमकी दी। जब उसने चालक से चलने को कहा तो युवकों ने उसे पीट दिया। इसके बाद दोनों ने तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी पीएन बाजपेयी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)