फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : सपा नेता और ढाबा संचालक में विवाद, बलवा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सपा नेता के हाथ से रिवाल्वर छीनता युवक। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित गांव भुलभुलियापुर में सपा के पूर्व जिला महासचिव और ढाबा संचालक के बीच बुधवार को बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान सपा नेता ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी की तहरीर पर सपा नेता समेत पांच लोगों पर बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर कोतवाली में जमा करा दी है।
विज्ञापन

भुलभुलियापुर निवासी विनोद कुमार यादव का गांव के बाहर जीटी रोड पर ढाबा है। इसके पास में ही ग्राम जेमा निवासी संजय दुबे का प्लाट है। संजय दुबे यहां ढाबा खोलना चाहते हैं। इसके लिए उसने बिजली का कनेक्शन लिया है, लेकिन अभी मौके पर बिजली लाइन नहीं पड़ी है। इस पर संजय दुबे बिजली की लाइन विनोद के ढाबे से जुड़वाना चाहते थे। इसके लिए संजय दुबे अपने गांव निवासी धर्मवीर पाल के साथ मौके पर गए थे। विनोद और उसके पुत्र संदीप ने लाइन जोड़ने से मना किया और फिर इसी को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान संजय दुबे ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली तो विनोद, संदीप और प्रशांत ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली तो जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सुलह-समझौते की कोशिशें हुईं बेकार
दोनों ही पक्ष एक ही राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। विवाद की जानकारी पर सपा के कई नेता कोतवाली पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस का भी रुख सख्त रहा। कोतवाल आलोक कुमार दुबे का कहना था कि माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं है।
विज्ञापन

रिवाल्वर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति
सपा नेता संजय दुबे की रिवाल्वर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मौके पर वह इसका लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर संजय दुबे की है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें