फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव सारोतोप में भूमि विवाद में मारपीट हो गई। घटना में 80 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सारोतोप निवासी खलील (80) की गांव में ही मस्जिद है। मस्जिद के पास ही पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार शाम मिट्टी डलवाना शुरू कर दिया। इस पर खलील ने नाराजगी जताई तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई। खलील वहीं गिर पड़े। आनन फानन ही परिजन उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने खलील को मृत घोषित कर दिया गया। सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि घटना का पता चला है। मौके पर जा रहे हैं, तभी स्थिति स्पष्ट होगी। उधर, खलील के पुत्र शाहनूर ने पड़ोसी पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें