फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने पर दबंगों ने युवक के घर में बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। मारपीट की शिकायत पुलिस से किए जाने से नाराज दबंगों ने शनिवार शाम युवक के घर पर धावा बोल दिया। युवक के मकान के बाहर पड़े छप्पर और भूसे में आग लगा दी। बाहर खड़े दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव के लिए आए ग्राम प्रधान को भी हमलावरों ने पीट दिया। घटना में दंपती समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव मस्तियापुर में शनिवार को कुछ लोग सार्वजनिक रास्ते को कंडे और घूरा लगाकर बंद कर रहे थे। गांव के अभिषेक राजपूत (28) ने इस पर आपत्ति जताई थी। रास्ता बंद कर रहे लोगों ने अभिषेक की पिटाई कर दी थी और इसका वीडियो भी वायरल कर दिया था। पूरी घटना की शिकायत शनिवार को ही अभिषेक ने पुलिस से की थी। शिकायत किए जाने की जानकारी देर शाम आरोपियों को मिल गई । इस पर रात लगभग आठ बजे इन लोगों ने अभिषेक के घर पर 24 लोगों के साथ धावा बोल दिया।
बाहर पड़े छप्पर और भूसे में आग लगा दी। यहां खड़े एक लोडर और पिकअप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच-बचाव करने आए अभिषेक के परिजनों के साथ भी मारपीट की। इसी बीच ग्राम प्रधान दिनेश, अपने पुत्र श्याम सिंह, गांव निवासी सुनील वर्मा और सचिन के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने इन्हें भी दौड़ाकर पीटा। इस बीच पुलिस को घटना की जानकारी मिली और मौके पर पहुंच गई तो दबंग भाग गए।
विज्ञापन

घटना में अभिषेक राजपूत उसकी पत्नी रानी (26),बड़ा भाई अखिलेश (30), भाभी स्नेहलता (28), छोटा भाई विपिन (18), पिता राधेश्याम (51), ग्राम प्रधान दिनेश (54) उनका पुत्र श्याम सिंह (22), सुनील वर्मा (32) और सचिन (14 )घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। थाना प्रभारी हर शाम सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें