फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : ससुरालियों ने पिटाई कर विवाहिता को बच्चों के साथ घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर चार बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता ने सदर कोतवाली में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के खिम्मापुरवा गांव निवासी किसान सियाराम ने 18 नवंबर 2011 को बेटी रुचि की शादी फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ के थाना नवाबगंज के गांव नवादा निवासी रनपाल से की थी। रनपाल दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। गुरुवार को रुचि ने सदर कोतवाली में पति रनपाल, सास गेंदावती, जेठ संतोष और देवर कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें बताया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर मंगलवार को पति ने परिवार के साथ उसकी पिटाई दी। उसे और चार बच्चों को घर से निकाल दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें