शटरिंग मैटेरियल कारोबारी अखिलेश कुशवाहा फाइल फोटो।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव में बारिश में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से शटरिंग मैटेरियल कारोबारी की मौत हो गई।
सदर कोतवाली के चांदापुर गांव निवासी अखिलेश कुशवाहा (40) शटरिंग मैटेरियल का काम करते थे। बुधवार रात करीब 10 बजे वे जसोदा में निर्माणाधीन मकान से शटरिंग और बल्ली खुलवा कर ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर घर लौट रहे थे। गांव के पास बारिश के चलते रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इससे अखिलेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उनकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रैक्टर-ट्राली उठाकर शव बाहर निकाला। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
अखिलेश के भाई सुलखान ने कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।