कन्नौज। कचहरी गेट के बाहर अधिवक्ता पर फायर कर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। अधिवक्ता ने कोर्ट के आदेश पर अपने पिता, भाई समेेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव नजरापुर निवासी अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह ने कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पिता राजेंद्र सिंह सेंगर, भाई कृष्ण प्रताप सिंह और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि चाचा महेश प्रताप सिंह ने अपने हिस्से की जमीन की वसीयत उसके नाम की है। पिता और भाई इससे रंजिश मानते हैं।
पिता और भाई ने वसीयत खारिज करने का मुकदमा किया है। इससे वह 25 मार्च 2022 को जिला एवं सत्र न्यायालय में तारीख पर आया था। इस दौरान पिता, भाई और चार अज्ञात लोगों ने घात लगाकर कचहरी गेट से बाहर निकलते समय उस पर फायर कर जानलेवा हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।