जलालपुर पनवारा। चौकी के पास एक घर में रात को घुसे सिपाही को युवकों ने पीट दिया। दरवाजे के बाहर बाइक छोड़कर किसी तरह भागकर सिपाही ने जान बचाई। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली की जलालपुर पनवारा चौकी में तैनात एक सिपाही का पास ही बने घर में अक्सर आना-जाना रहता था। बुधवार रात करीब 11 बजे दरवाजे के बाहर बाइक खड़ी कर सिपाही घर के अंदर दाखिल हुआ। इस दौरान कुछ युवकों ने सिपाही को पकड़ कर पीट दिया। सिपाही ने भाग कर जान बचाई। स्थानीय लोगों ने फोन कर पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। फिलहाल पिटाई करने वाले युवकों और सिपाही ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।