फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार टेंपो पलटा, छह सवारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर बेहरिन गांव के सामने तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार छह सवारियां घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे टेंपो में 10 सवारियां लेकर चालक कन्नौज जा रहा था। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में क्षेत्र के महमूदपुर निवासी कृष्णपाल (55), सदर कोतवाली क्षेत्र के हौदापुर निवासी हेमसती (36), समधन निवासी अंजू (33), सरीफापुर निवासी फैजान (38), उसका बेटा अल्ताफ और गुरसहायगंज क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी सोनी(28) घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें