फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खैरनगर मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। मौके पर ही शिक्षक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों ने ट्रैक्टर पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग निकला।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोहराना निवासी राहुल यादव (24) उमर्दा के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। शनिवार की शाम वे बाइक से तिर्वा बाजार गए थे। देर रात लौटते समय तिर्वा-खैरनगर मार्ग पर कटरा बहसार मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मौके पर ही राहुल की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल की तलाशी ली तो उसके पास आधार कार्ड निकला, जिससे परिजनों को सूचना दी गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल रामऔतार ने बताया कि घटना के बाद राहगीरों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया था, लेकिन चालक भाग गया। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
आधे घंटे तड़पता रहा राहुल, तमाशबीन बने रहे लोग
नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद लगभग आधे घंटा तक राहुल गंभीर हालत में तड़पता रहा। राहगीर रुकते कुछ देर उसे तड़पता देखते और फिर आगे बढ़ जाते। किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। आधे घंटे बाद जब राहुल की सांसें थम गईं, तो पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें