फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बुलेरो को मारी टक्कर, दरोगा समेत सात घायल

विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। लापता युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाते समय पुलिस की बोलेरो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पंचर होकर अनियंत्रित हो गई, तभी पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा, महिला कांस्टेबल समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सौरिख थाने में तैनात उपनिरीक्षक आलम सिंह, महिला कांस्टेबल नेहा सिंह, डाक मुंशी सौरभ लाठियान, फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी चालक आनंद कुमार के साथ पिछले तीन माह से लापता युवती को सौरिख से गिरफ्तार कर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से न्यायालय लिए जा रहे थे। इसी दौरान बोलेरो का पिछला टायर पंचर हो गया और वाहन अनियंत्रित हो गया। इस बीच पीछे से आ रही कार ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार उप निरीक्षक आलम सिंह, महिला कांस्टेबल नेहा सिंह व ड्राइवर आनंद घायल हो गए।
कार में आगरा के थाना डौकी के रामनगर गांव निवासी चालक अनिल कुमार, आकाश, विनोद व ताजगंज निवासी विनोद सवार थे। इसमें अनिल, आकाश और विनोद भी घायल हो गए। बाकी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे यूपीडा अधिकारियों व सौरिख पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। गिरफ्तार युवती को न्यायालय के बजाय वापस थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें