फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार पंजाब से बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन

बिहार के थाना व गांव कटिहार निवासी विकास कुमार (30) अपने साथी मिट्ठू कुमार (28) के साथ पंजाब से बिहार बाइक से जा रहा था। बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के सामने बाइक चला रहे विकास को झपकी आ गई, इससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह व नामवर सिंह ने दोनों को सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि विकास ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें