Cricketer Vikas honored by BJP leaders
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। वाईएससीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाले क्रिकेटर विकास को भाजपा नेताओं ने सम्मानित किया।
तालग्राम क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी विकास पांडेय पुत्र देवेंद्र पांडेय ने हाल में ही यंग स्टार्स क्रिकेट लीग (वाईएससीएल) प्रतियोगिता में 43 खिलाड़ियों में बल्लेबाजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस होनहार युवा क्रिकेटर का मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, भाजपा नेता राजेश भदौरिया, मोनू तिवारी, हिमांशु अग्निहोत्री और ओम नारायण शुक्ला ने सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया।
जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि विकास ने अपने माता-पिता के साथ जिले का मान बढ़ाया है। इस मौके पर उमेश तिवारी, अशोक तिवारी, विमलेश दुबे, संध्या पांडेय और अमन पांडेय भी मौजूद रहेे।