फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फटने से अंगुलियां उड़ीं

Thu, 18 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम नए नगला (शेखपुर) में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बच्चे के हाथ में पटाखा फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। ग्राम शेखपुर के नए नगला निवासी सुनील सविता का आठ वर्षीय बेटा रामजीत कक्षा तीन का छात्र है। गुरुवार की दोपहर वह घर के बाहर गांव के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। किसी तरह उसे आतिशबाजी का पटाखा गांव में कहीं पड़ा मिला।
विज्ञापन


वह उसको छुड़ाने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक पटाखा उसके हाथ में फट गया। जिससे उसके हाथ की सभी अंगुलियां उड़ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीखपुकार सुन आस पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। वहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें