तालग्राम। एसडीएम, बीडीओ व नोडल प्रभारी ने क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण कर हकीकत परखी। छोटे गोवंशों को अलग रखने की हिदायत दी। गंदगी पर नाराजगी जताई।
गुरुवार को एसडीएम छिबरामऊ गौरव शुक्ला, डिप्टी सीबीओ डीएन लावनिया ने कुशलपुर्वा गोशाला का निरीक्षण किया। गोवंशों की गिनती कराई व अभिलेखों का निरीक्षण किया। दो कमजोर गोवंश को अलग रखने की हिदायत दी। वहीं गोबर न हटाने पर नाराजगी जताई। साफ-सफाई, चारा, पानी पर विशेष ध्यान देने के केयर टेकर को निर्देश दिए। बीडीओ चंद्रभान सिंह, नोडल प्रभारी डा. विकाराल, एडीओ अरविंद सिंह ने रोहली, निकवा मुंडाला, टिकरी कलसान, जयरामपुर, गंगागंज गुलौरी का निरीक्षण किया। टिकरी कलसान गोशाला में अव्यवस्था को देख नाराजगी जताई और सुधार करने की हिदायत दी। वहीं जानवरों को रस्सियों से बांधकर न रखा जाए। बीडीओ ने सचिवो से गोशालाओं के रखरखाव की सही करने के भी आदेश दिए। एसडीएम ने बताया कि गोशाला का समय-समय पर निरीक्षण कर खामियां देखी जाएगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।