फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की पूरी रात चली गणना

Fri, 06 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने सौरिख-बिधूना मार्ग पर वाहनों की गणना का अभियान चलाया। 24 घंटे तक रात-दिन लगातार चले अभियान में कर्मियों को वाहनों की गणना के कार्य में लगाया गया था।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के मेट सत्यराम के नेतृत्व में रनवीर, लक्ष्मन, छेदालाल, रामरहीश, अंचल, सत्यनरायन और बृजनंदन की टीम ने गुरुवार को सौरिख-बिधूना मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की गणना का कार्य शुरू किया। टीम ने ईशन नदी पुल पर पहुंचकर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक वाहनों की गणना की।

शाम होते ही टीम मां कालिका देवी मंदिर के बाहर आकर डट गई और वाहनों की गणना की। इस बारे में निर्माण खंड प्रथम के जेई महेशचंद्र गौड़ ने बताया कि सौरिख-बिधूना मार्ग पर ट्रैफिक टेस्ट के लिए सर्वे कराया गया है। किस मार्ग पर कितना ट्रैफिक गुजरता है, उसके हिसाब से डिजाइन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें