फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पीएम आवास योजना में धन उगाही के खिलाफ सभासद लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से की जा रही धन उगाही के खिलाफ नगर के सभासद लामबंद हो गए हैं।
विज्ञापन

सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तहसील क्षेत्र में कार्यरत सर्वेयर टीम को कार्यमुक्त किए जाने की मांग की है।


गुरुवार को नगर पालिका परिषद के सभासद एसडीएम कार्यालय पहुंचे। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जियो टैग होने के बाद भी जिला सर्वे के नाम पर जिला मुख्यालय बुलाकर उनसे 20 से 25 हजार रुपये की धन उगाही की जा रही है। इसकी कई बार आलाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक सर्वेयर टीम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
आरोप है कि सर्वेयर टीम में शामिल लोगों के पास न तो योजना से संबंधित अनुभव है और न ही सिविल से डिप्लोमा या डिग्री है। इसके बाद भी डूडा कार्यालय ऐसे लोगों से कार्य करा रहा है। सभासदों ने एसडीएम को उन लोगों की भी सूची सौंपी, जिनसे यह कर्मचारी वसूली कर चुके हैं या फिर जिन लोगों की तीसरी किस्त आने वाली है, उनसे वसूली के लिए संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम उमाकांत तिवारी ने सभासदों को आश्वासन दिया कि डूडा कार्यालय के अधिकारियों से वार्ता कर ऐसे लोगों की जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सभासद सुशील पांडेय, आसिफ इकबाल, उपेंद्र सिंह, पूनम शाक्य, किशनलाल बाल्मीकि, प्रदीप सिंह, पप्पी पाल, मुनीसा बेगम, शिवगोपाल, रीना बानो, फरजाना बेगम, अमित गुप्ता, धर्मेंद्र दुबे व अमित शाक्य आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें