फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लिपिक व कंप्यूटर ऑपरेटर पर सभासदों ने भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नगर पंचायत सौरिख में कार्यरत लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए साेमवार को सभासदों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। सभासदों ने एडीएम आशीष कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपा और जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सभासद शुभम यादव ने सोमवार को कई सभासदों के साथ एकजुट होकर कलेक्ट्रेट परिसर में लिपिक व कंप्यूटर ऑपरेटर पर आरोप लगाया कि लिपिक व कंप्यूटर ऑपरेटर की मिली भगत से सरकारी धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में कार्यरत लिपिक स्वयं को वरिष्ठ लिपिक बताते हैं और कार्यालय से संबंधित सभी कामकाजों को देखते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वह केवल जलकल विभाग के लिपिक हैं। जब से उन्होंने कार्यालय में लिपिक पद का चार्ज संभाला है, तब से अपने सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ सरकारी धन का धड़ल्ले से दुरुपयोग कर रहे हैं। यह लोग जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर लोगों से सुविधा शुल्क वसूलते हैं।
विज्ञापन

सभासदों ने अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर जांच कराए जाने की मांग की। इस दौरान साहीन कौसर, मिथुन कुमार, मंजू, कायनात बेगम, इजहार अली, अनीस सिद्दीकी व गुलाम मुस्तफा सहित कई सभासद मौजूद रहे। एडीएम ने बताया कि सभासदों की शिकायत के आधार पर आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें